Latest News

प्रशासन आपके द्वार अभियान : कलेक्टर के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से ग्राम कंजार्डा हुए रवाना

Neemuch headlines June 18, 2026, 7:11 pm Technology

नीमच । शासकीय वाहनों का त्याग कर सामूहिक यात्रा से दिया मितव्ययता का संदेश 'प्रशासन आपके द्वार' अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में जिले के समस्त विभाग प्रमुख आज 18 जून को ग्राम कंजार्डा में आयोजित जिला स्तरीय रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से निर्धारित एक ही यात्री बस से रवाना हुए। अभियान की विशेषताएं:सामूहिक पहल- कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, वन मंडलाधिकारी एसके अटोदे एवं समस्त जिला अधिकारियों ने शासकीय अथवा निजी वाहन का उपयोग न कर एक साथ बस से यात्रा की।

इससे शासन की मितव्ययता एवं टीम भावना का संदेश गया। मौके पर निराकरण: ग्राम कंजार्डा एवं आसपास के ग्रामीणों की राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, खाद्यान्न एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का शिविर में मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। प्रशासन की पहुंच:अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन-प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि 'प्रशासन आपके द्वार' केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की प्रतिबद्धता है। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं,

जहां पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

Related Post