नीमच जिला खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करते हुए 03 वाहन जप्त

Neemuch headlines June 17, 2026, 2:12 pm Technology

नीमच। दिनांक 16.06.2026 को खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिह डावर के नेतृत्व में शिवानी साहू, खनि निरीक्षक एवं सुनिल जाधव प्रभारी खनि निरीक्षक तथा खनिज टीम द्वारा अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध जावद क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज गिट्टी खण्डा पत्थर का परिवहन करते हुए 03 वाहनो को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत् जप्त किया गया है। उक्त वाहनो को पुलिस थाना जावद की अभिरक्षा में कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खडे किये गये है।

अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों का पंजीयन क्र. निम्नानुसार है।

1. Dumper. क्रमांक MP14ZJ0238

2. ट्रैक्टर suvraj 834

3. ट्रैक्टर mahindra 275

Related Post