Latest News

मध्य प्रदेश में बुधवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले हफ्ते तक आएगा मानसून, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान ।

Neemuch headlines June 17, 2026, 3:37 pm Technology

भोपाल। मानसून की दस्तक से पहले मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय है। बुधवार को भी 34 जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ गुजर रही हैं, जिसके चलते 20 जून तक प्रदेश में बादल-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। मंगलवार (16 जून 2026) को सीधी में एक इंच वर्षा हुई। बैतूल, रीवा, सतना, रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और सागर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक तापमान खजुराहो और नौगांव में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री, इंदौर 37.3 डिग्री, उज्जैन 38.5 डिग्री, ग्वालियर 39.5 डिग्री और जबलपुर 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, नीमच और मंदसौर जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में गर्मी का असर बना रह सकता है। अबतक बारिश का आंकड़ा 1 से 16 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से लगभग 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 57% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 19% कम बारिश हुई है। अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, रतलाम, उज्जैन और विदिशा जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

Related Post