Latest News

प्रशासन आपके द्वार": आज 18 जून को कजार्डा में रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर

Neemuch headlines June 17, 2026, 3:33 pm Technology

नीमच। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण , कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आज18 जून 2026, गुरूवार को ग्राम कजार्डा विकासखण्‍ड मनासा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही है। सामूहिक प्रस्थान अनिवार्य: कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित सभी जिला अधिकारीगण कलेक्ट्रेट परिसर, नीमच से शाम 4:00 बजे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित यात्री बस से कजार्डा रात्रि चौपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

वाहन प्रतिबंध: कोई भी अधिकारी शासकीय अथवा निजी वाहन का उपयोग जनसमस्या निवारण शिविर में जाने के लिए नहीं करेंगे। समय की पाबंदी: सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बस की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इस रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम कजार्डा एवं आसपास के ग्रामों के नागरिकों की राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है, कि अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित रात्रि चौपाल एवं जनसमस्‍या निवारण शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाए।

Related Post