जमीन विवाद के खूनी संघर्ष में भाई ने भाई की कर दी हत्या

Neemuch headlines June 17, 2026, 2:15 pm Technology

नयागांव पुलिस ने समय रहते नहीं की कार्यवाही, कई शिकायतों के बाद भी पुलिस ने लिया मामले को हल्के में नीमच।

नीमच जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कानका में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मोके पर मौत हो गई, जबकि उसके भाई, भाभी और भतीजे के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों ने नयागांव पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पप्पू पिता बद्रीलाल तेली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पप्पू तेली की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए

। मृतक की बेटी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसके वीडियो और अन्य साक्ष्य लेकर वे पुलिस चौकी पहुंचे थे। उनका कहना है कि शिकायत सुनने के बजाय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वहां से भगा दिया। बेटी का आरोप है कि यदि उस समय पुलिस ने उचित कार्रवाई की होती तो आज उसके पिता की जान नहीं जाती। इस मामले में आप पीड़ितों को पुलिस अधीक्षक व्यास से उचित कार्यवाही की आस है। साथ ही डोडाचुरा के पीछे ही लगने वाले भ्रष्ट पुलिसकर्मीयो के खिलाफ भी कार्यवाही हो ताकि जनता का भरोसा पुलिस पर बना रहै।

Related Post