Latest News

पिता के साथ हुए हादसे के बाद टूटा नहीं हौसला, दोनों बेटियों ने रचा इतिहास” शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर किया परिवार का नाम रोशन

Neemuch headlines April 18, 2026, 3:31 pm Technology

इंदौर। विपरीत परिस्थितियों में भी हौसले कैसे बुलंद रखे जाते हैं, इसका जीवंत उदाहरण इंदौर के एक परिवार ने पेश किया है। एक सड़क हादसे के दो साल बाद भी आर्थिक संकट से जूझ रहे इस परिवार की तीनों बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रेरित किया है। सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा हिमांगी शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड (10वीं) में 91.2% अंक प्राप्त किए। वहीं रेवंसी शर्मा ने कक्षा 6वीं में 93.8% अंक अर्जित किए तथा नन्हीं प्रियांशी शर्मा ने कक्षा 2वीं में 98.7% अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया।

परिजनों के अनुसार, पिता एस.आर. शर्मा एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिसकी वजह से पूरे 2 वर्ष तक वे कोई भी काम करने लायक नहीं रहे। उनके साथ हुए हादसे के बाद से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी। हालात ऐसे बन गए कि फीस भरना तो दूर, घर में राशन तक की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया था। यहां तक कि दो वर्षों से दूध का बिल भी नियमित रूप से नहीं चुकाया जा सका। इन सब परिस्थितियों के बीच सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिवार का पूरा सहयोग किया।

स्कूल के सहयोग और मार्गदर्शन ने छात्राओं का मनोबल बनाए रखा, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकीं और यह सफलता हासिल कर पाईं। बच्चो की माता श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि बेटियों की इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को नई उम्मीद और गर्व का एहसास कराया है।“इंदौर की तीनों बेटियां जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शानदार सफलता हासिल की”।

नीमच हेडलाइंस परिवार ने भी इन जाबांच बेटियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की ।

Related Post