नीमच। थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट को आईपीएल क्रिकेट लीग में ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को रूपयें कमाने का प्रलोभन देकर उनसे रूपयें लेकर ऑनलाईन सट्टा करने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराने वाले आरोपी निलेश पिता भेरूलाल आर्य, उम्र 25 साल, निवासी तिरूपती नगर थाना नीमचसिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे वाले मोबाईल में से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा आई.डी. व लॉखो का लेनदेन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 17.04.2026 को थाना नीमचकेंट पर पदस्थ सउनि अखिलेश घोंगडे को जर्ये मुखबीर सूचना मिली की निलेश पिता भेरूलाल आर्य निवासी नीमच का अपने मोबाईल पर सट्टा वेबसाईड के माध्यम से क्रिकेट मैच में सट्टा खेल रहा है व लोगो को रूपये कमाने का प्रलोभन देकर उन्हैं क्रिकेट व अन्य खेलों में ऑनलाईन सट्टा खेलने हेतु ऑनलाईन आई.डी उपलब्ध कराकर अवैध लाभ कमा रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये सउनि अखिलेश द्वारा श्रीराम अस्पताल के सामने स्थित ग्राउण्ड के पास से आरोपी नीलेश आर्य को पकड देखते आरोपी द्वारा अपने वन प्लस कम्पनी मोबाईल के इंटरनेट ब्राउजर के माध्यम लोट्स मास्टर ऑनलाईन आई.डी - admin.lotusbook247.com जी.बी. ऑनलाईन आई.डी - gbexch9.com and 23exch9.com, मास्टर ऑनलाईन आई.डी - 23exch9.com के माध्यम से सट्टा कर उक्त मास्टर आई.डी से लोगो को ऑनलाईन सट्टा खेलने हेतु सब-आई.डी देना पाया गया।
उक्त आरोपी नीलेश द्वारा अपने साथी विजय पिता देवीदीन तिवारी निवासी इंद्रानगर नीमच द्वारा उससे जप्त उक्त मोबाईल उसे उपलब्ध कराकर मोबाईल में सट्टा ऑनलाईन आई.डी. के मास्टर आई.डी. 23exch9.com व लोट्स की admin.lotusbook247.com मास्टर आई.डी हरपीत सलूजा उर्फ कोमल सरदार पिता हरभजन सलूजा निवासी नीमच से व gbexch9.com की ऑनलाईन आई.डी. मनीष पिता रमेश पामेचा निवासी नीमच से लेकर आरोपी नीलेश को उपलब्ध कराना बताया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नीमचकेंट पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया व प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
फरार आरोपी :-
विजय तिवारी, हरप्रीत उर्फ कोमल सरदार व मनीष द्वारा गिरफ्तार आरोपी नीलेश आर्य को उक्त सट्टा खेलने की ऑनलाईन मास्टर आई.डी. उपलब्ध कराई जाकर लोगो को रूपये कमाने का प्रलोभन देकर उनसे रूपये लेकर, नीलेश के माध्यम से उक्त मास्टर आई.डी से सब-आई.डी बनवाकर सब-आई.डी लोगो को क्रिकेट व अन्य खेलों में ऑनलाईन सट्टा खेलने के लिये दी जाकर अवैध लाभ कमाया जाता था।
*नाम गिरफ्तार आरोपी* :-
01. नीलेश पिता भेरूलाल आर्य, उम्र 25 साल, निवासी तिरूपती नगर, थाना नीमचसिटी, जिला नीमच।
*नाम फरार आरोपी* :-
01. विजय पिता देवीदीन तिवारी, निवासी इन्द्रानगर नीमच।
02. हरप्रीत सलूजा उर्फ कोमल सरदार पिता हरभजन सलूजा, निवासी नीमच।
03. मनीष उर्फ मनीष पुस्तक पिता रमेश पामेचा, निवासी नीमच।
*जप्त मश्रुका* :-
दो वन प्लस कम्पनी के स्क्रीन टच मोबाईल व 03 ऑनलाईन सट्टा मास्टर आई.डी. में कुल 16 लॉख रूपये का हिसाब।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमचकेंट सउनि अखिलेश घोंगडे व थाना नीमचकेंट टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।