नीमच। जिले के सरवानिया महाराज निवासी गौरी पिता अनिल लक्षकार (पत्रकार) ने हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा में 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित समूचे नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात रहे की 2023-24 में कक्षा 10 वी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में भी गौरी लक्षकार ने 96% अंक हासिल कर समूचे नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर परिवार जन स्नेहीजनों ने मुह मिठा करवा कर बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।