Latest News

जाजुसागर बांध में लगातार हो रही पानी की चोरी को रोकने के लिए किया गया सीमांकन, राजस्व अमला रहा उपस्थित

Neemuch headlines June 18, 2026, 10:22 am Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा दूसरे दिन भी जीरन तहसील के राजस्व अमले के योगेश चोपड़ा RI, सुरेश यादव, युवाराज सिंह, चौरड़िया पटवारी के साथ संयुक्त दल द्वारा एवं निकाय के सुरेश पंवार केमिस्ट, दिनेश टांक, महावीर जैन राजस्व उप निरीक्षक शेरू चौहान, डैम प्रभारी एवं निकाय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। साथ ही आसपास के गांव कालिया खेड़ी, पिपलिया गुर्जर ,भीमा खेड़ी, पावटी आदि के किसान भी उपस्थिति रहे। आपको बता दे कि कालिया खेड़ी, भीमाखेड़ी , पिपलिया गुर्जर आदि गांव का समांकन हो चुका है। निकाय के जलप्रदाय शाखा के केमिस्ट सुरेश पंवार द्वारा बताया गया हैं सीमांकन कार्य विधिवत रिकॉर्ड अनुसार किया जा रहा है। किसी गांव के साथ सीमांकन दल द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पवार द्वारा बताए गया कि सीताराम जाजूसागर डैम के सीमांकन के साथ-साथ ट्रैक्टर के फ्लो द्वारा सीमांकित जमीन को फ्लो से चिन्हित किया जा रहा है। नीमच में लगभग 170000 जनसंख्या होने का अनुमान है जिसमें शासकीय निवास, सीआरपीएफ , सभी सम्मिलित हैं शहर का विस्तार भी हो रहा है उन्हें भी पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है टेंपरेचर हर वर्ष बढ़ता जा रहा है शहर का विकास होता जा रहा है। लेकिन निकाय के पास में स्वामित्व का एकमात्र श्री सीताराम जाजु सागर डैम है, जो जनता की प्यास को बुझाने हेतु उपलब्ध है। श्री शिवाजी सागर जल संसाधन संभाग मध्य प्रदेश शासन का है यहां से निकाय को पानी क्रय करना पड़ता है। पवार ने बताया है विगत वर्षों की बनिस्पत इस वर्ष टेंपरेचर ज्यादा हाई होता जा रहा है जिसके कारण निकाय एवं आसपास के क्षेत्र के जल स्रोत गिरता जा रहा है ऐसी स्थिति में निकाय के पास मात्र एक सीताराम जाजू सागर देम पेयजल के रूप में एक सहारा है। निकाय द्वारा सीमांकन करने का मुख्य उद्देश्य पानी की चोरी को रोकना है। पंवार द्वारा यह भी बताया गया है कि वर्तमान समय में निकाय के पास में पेयजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है निकाय के पास में हैंडपंप, कुआँ, ट्यूबवेल आदि सोर्स भी उपलब्ध है एवं 5.5 MCM पेयजल उपलब्ध है।

Related Post