Latest News

रामपुरा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का 1 वर्ष से फरार आरोपी किया गिरफ्तार

Neemuch headlines June 18, 2026, 12:32 pm Technology

रामपुरा। नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी तक पहुंचने में साइबर सेल की तकनीकी मदद निर्णायक साबित हुई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता उपाध्याय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निकिता सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी विपिन मसीह के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया :- प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ने 16 जून 2025 को रामपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई है।

परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया था। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। साइबर सेल की मदद से टूटा फरारी का खेल :- पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक साल तक कानून से भागता रहा आरोपी, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और साइबर सेल की सटीक ट्रैकिंग के आगे आखिरकार उसे घुटने टेकने पड़े।

Related Post