Latest News

जीरन पुलिस ने कार से 200 किलो डोडाचुरा जप्त किया, आरोपी मोके से फरार

दुर्गाशंकर लाला भट्ट April 18, 2026, 9:36 am Technology

जीरन। थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 200 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व बिना नम्बर की सफेद कलर की भोरवलेट कार को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 16.04.26 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते बिना नम्बर की सफेद कलर की शेवरलेट कार को रोकने का ईशारा किया कार चालक स्टॉपर से टक्कर मारकर भागा जिसका पीछा करते कार चालक करीबन आधा किलो मीटर आगे अपनी कार को चालु स्थिति में छोडकर अधेरे का फायदा उठाकर खेतो मे भाग गया कार से 08 काले प्लास्टिक के कट्टो में भरा 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अज्ञात कार चालक के विरूध्द अपराध क्रमांक 96/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसधान में लिया गया है।

Related Post