Latest News

महुरोड स्थित टीन शेड की दुकान में घुसकर वाहनो के टायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines April 18, 2026, 9:34 am Technology

नीमच। थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस थाना नीमच सिटी टीम द्वारा थाना नीमच सिटी क्षेत्र मे चोरी व नकबजनी की वारदातो मे अज्ञात आरोपीयो की धरपकड हेतु मुखबीर सुचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गये वाहनो के टायरो व चोरी की घटना मे प्रयुक्त वाहन तीन पहिया आटो को जप्त किया।

थाना नीमच सिटी पर दिनांक 08.04.2026 को फरियादी सार्थक मोदी पिता अशोक मोदी निवासी पुराना बस स्‍टेण्‍ड गरोठ मंदसौर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट की रतनम टायर्स प्राईवेट लिमिटेड दुकान न. 7 जो कि महु रोड़ पर जियो पेट्रोल पम्प के पास टीन शेड में टायर की दुकान का संचालन कर रहा हुंॅं। उक्त दुकान में मैने फोर व्हिलर व टू व्हिलर के टायर रख रखे हैं। दिनांक 04.04.2026 को रोजाना की तरह शाम दुकान बन्द करके चला गया था। दिनांक 05.04.2026 को सुबह करीब 10.00 बजे वापस दुकान पर आया और दुकान के चारो तरफ घुम फिर कर देखा तो दुकान के पीछे टीन शेड का चद्दर खुला हुआ दिखा जो शंका होने पर दुकान का स्टाक मिलाया तो फोर व्हिलर के 20 टायर व थ्री व्हिलर के दो टायर कम थे कोई अज्ञात बदमाश मेरी टिनशेड की दुकान में से टायर चोरी कर ले गया हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध धारा 331(2), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये जाकर मुखबिर तंत्र को मजबुत किया गया।

मुखबीर द्वारा प्राप्त सुचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.04.26 को आरोपीयांे 01 सुनील पिता धन्नालाल माली उम्र 26 साल नि. हवाई अड्डा रोड थाना बघाना नीमच तथा 02 राजु पिता फिरोज खान उम्र 27 साल नि. नयागांव थाना जावद जिला नीमच को विधिवत गिरफ्तार किया व आरोपीयो को कब्जे वाले तीन पहिया आटो वाहन व उसमे भरे टायरो को मय पंचान समक्ष जप्त किया।

आरोपीयो द्वारा चोरी किये टायरो को बेचने के संबंध मे विवेचना जारी है। उक्त कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल एंव थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post