Latest News

आज ही के दिन देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी दी गई। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines April 18, 2026, 8:05 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1612 : शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

1859 : देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को

1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी दी गई।

1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगर प्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

1917 : गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत करने के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1948: हेग, नीदरलैंड में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।

1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।

1955 : जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।

1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1971 : भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बंबई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।

1978 : आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।

1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।

1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।

1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने यूनान के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।

1991 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।

2008: भारत और मेक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए।

2020 : लीड्स यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने महान फुटबालर नोरमैन हंटर की कोरोना वायरस से मौत होने की पुष्टि की।

Related Post