Latest News

ग्वालटोली में भारत जन कल्याण योजना सुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ

Neemuch Headlines February 3, 2021, 8:42 pm Technology

आम नागरिक को बाजार मूल्य से 25% कम में मिलेगी आवश्यक राशन सामग्री

नीमच! बुधवार को ब्रज नगरी ग्वालटोली में भारत जन कल्याण योजना सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ! ग्वालटोली में बीरबल सुराह व शुभम सुराह के संचालन में भारत जन कल्याण योजना सुविधा केंद्र को स्थापित किया गया!इसका शुभारंभ नीमच के पूर्व नगरपालिका के अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन व जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ओम दीवान द्वारा वरिष्ठजनों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया! भारत जन कल्याण केंद्र के संचालक बीरबल सुराह व शुभम सुराह ने बताया कि भारत जन कल्याण योजना में बाजार मूल्य से लगभग 20 से 25% कम में राशन उपलब्ध होगा! इसका लाभ हर नागरिक ले सकता है! इसके लिए उसे पहले जन कल्याण केन्द्र पर भारत जन कल्याण योजना का कार्ड बनवाना होगा!

शुभारंभ अवसर पर ग्वालटोली क्षेत्र सहित शहर के अंचल भर से गणमान्यजन, वरिष्ठजन उपस्थित थे!

Related Post