Latest News

यातायात जागरूकता के लिए साईकिल यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कंट्रोल रूम पहुँची

Neemuch Headlines January 31, 2021, 12:26 pm Technology

कलेक्टर एएसपी सहित बड़ी संख्या में प्रशसनिक अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिको ने लिया सायकल रैली में भाग

नीमच। आज रविवार दिनांक 31 जनवरी 2021 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से प्रातः 11 बजे यातायात जागरूकता को लेकर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। उक्त जागरुकता रैली आम जन में सुरक्षित यात्रा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो सायकल से सफ़र करने के साथ साथ अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए की गयी। पुलिस कंट्रोल रूम से हरी झंडी के साथ यह रैली प्रारम्भ की गयी। उक्त रैली पुलिस कंट्रोल रूम से होते हुए फव्वारा चौक कमल चौक विजय टॉकीज चौराहा लायन्स पार्क चौराहा एलआईसी रोड अंबेडकर मार्ग शोरूम चौराहा होते होते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुची। इस दौरान रैली में जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला एसडीएम एस एल शाक्य जिला पंचायत सीईओ आशीष सांगवान नायब तहसीलदार सुश्री प्रशस्ति सिंह जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर थाना प्रभारी अजय सारवान नीमच सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर बघाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह नरवरिया यातायात प्रभारी मोहन भर्रावत सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिको ने इस सायकल रैली में भाग लिया।

Related Post