Latest News

केट के तहसील अध्यक्ष ने मनासा में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की

मंगल गोस्वामी January 29, 2021, 11:10 pm Technology

मनासा। कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष दीपक वासवानी एवम जिला सचिव पंकज मलिक की सहमति से तहसील अध्यक्ष अश्विन सोनी ने मनासा की कार्यकारिणी की घोषणा की है।

जिसमे कैट के संरक्षकद्वय के रूप में कैलाश आगार व श्याम सोनी उपाध्यक्ष द्वय रूपेश मारू व मनीष पाराशर सहसचिव लोकेश पामेचा कोषाध्यक्ष सुदर्शन चौखडा मीडिया प्रमुख आयुष विजयवर्गीय को मनोनीत किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण को शुभकामनाएं देते हुए कैट की भावना अनुरूप व्यापारिक हितो के लिए सक्रियता से कार्य करने हेतु अनुरोध किया है।

उक्त जानकारी कैट मनासा तहसील सचिव अनिल बांगा द्वारा दी गयी।

Related Post