Latest News

नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक 30 को नीमच में, कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

Neemuch Headlines January 27, 2021, 8:33 pm Technology

नीमच। नीमच नगर पालिका चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक हर्ष विजय गहलोत एवं सह पर्यवेक्षक अजय चोरडिया व श्रीमती सरोज सिसोदिया नीमच नगरपालिका चुनाव को लेकर नीमच पहुंच रहे है। इस संबंध में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत कांठेड़ बताया कि पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक दिनांक 30 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच पहुंचेंगे। वे यहां नीमच नगर के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांगे्रेस के प्रवक्ता बृजेश मित्तल ने बताया कि शहर नीमच के कांग्रेसजन निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी बात पर्यवेक्षक के समक्ष रख सकते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांठेड व मित्तल ने शहर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन पहुंचे।

Related Post