Latest News

किसान आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी को निकलेगा किसान ट्रैक्टर मार्च

विकास सुथार January 24, 2021, 4:41 pm Technology

हरवार से जीरन कृषि उपज मंडी तक किसानों के ट्रैक्टर पर लहराएगा तिरंगा

हरवार। केंद्र सरकार के द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कानून के विरोध में व दिल्ली सीमाओं पर किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश मैं जगह-जगह किसान आंदोलन का समर्थन प्रदेश का किसान भी कर रहा है इसी को मद्देनजर रखते हुए 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठन ने जीरन क्षेत्र के गांव हरवार से जीरण कृषि उपज मंडी तक किसान ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया है भारतीय किसान यूनियन भारत प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार तीनों बिल वापस नहीं लेती तब तक संगठन किसान हितों के लिए लगातार लड़ाई लड़ता रहेगा वही 26 जनवरी को सुबह 9:00 बजे हरवार से जीरन कृषि मंडी तक ट्रैक्टर मार्च निकालेगा ट्रैक्टर मार्च मे जीवन हरवार फोफलिया उगरान छाछ खेड़ी रायन खेड़ा कुचडौद नया खेड़ा धोकल खेड़ा दलपतपुरा अघोरिया पिराना सहित जीरन तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे सभी किसानों के ट्रैक्टर पर देश की शान तिरंगा लगा होगा जाट ने किसानों से अधिक से अधिक ट्रैक्टर मार्च में भाग लेकर किसान आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

Related Post