Latest News

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पुष्पहार चढ़ाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Neemuch Headlines January 24, 2021, 10:28 am Technology

नीमच। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नीमच सिटी नाके मनासा रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क पर 23 जनवरी को शाम 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व रिटायर्ड चतरसिंह गहलोत एवं कमलेश नलवाया मंचासीन रहे! कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की सदस्या अर्पणा जायसवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज की कर्नल लक्ष्मी सहगल के बारे में जानकारी प्रस्तुत की और नीमच में भी झांसी रानी ब्रिगेड की स्थापना करने की इच्छा जाहिर की! कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष कमलेश नलवाया ने मोइरांग यात्रा के बारे में बताया और प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा होने की संभावना है परंतु यह यात्रा हवाई जहाज से संपन्न होगी! इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं, यह यात्रा 14 अप्रैल को होगी!

प्रांतीय उपाध्यक्ष , पूर्व सैनिक सेवा परिषद, चतर सिंह गहलोत ने नेताजी के जीवन पर विस्तार से बचपन से लेकर उनके मृत्युंजय होने के सफर के बारे में जानकारी दी! आज भी उनकी मौत या जिन्दा होना रहस्य ही बना हुआ है! इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य आमोद त्रिपाठी, सुनील किलोरिया रमेश चौहान, धनसिंह पंवार , अनुपमा पाटीदार, अर्पणा जायसवाल, प्रतीक्षा त्रिपाठी आदि अनेक सैनिक उपस्थित थे! कार्यक्रम के अंत में आभार धनसिंह पंवार ने माना!

Related Post