Latest News

धूमधाम से मना 354 वॉ प्रकाश पर्व मत्था टेका, अरदास की व खुशहाली की कामना की

Neemuch Headlines January 20, 2021, 10:07 pm Technology

नीमच। गुरू गोविंद सिंहजी का 354 वॉ प्रकाश पर्व कल बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे पर दिन भर समाजजनों व श्रृद्धालुओ की आवाजाही लगी रही। अल सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहा। सिख्ख समाज जनों व अन्य श्रृद्धालुओं ने ना केवल मत्था टेका बल्कि अरदास में भी शामिल होकर विश्व शांति व खुशहाली की कामना की। सिक्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप सिह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह सलूजा, सहसचिव गगनदीप सिंह सलूजा व मीडिया प्रभारी मनदीपसिंह गौत्रा ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही लोगों का गुरूद्वारे पर पहुॅचना शुरू हो गया था। प्रात: 9 बजेे श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के पश्चात हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त संगत ने भाग लिया। सुबह की अरदास के पश्चात सिख्ख समाज विकास समिति द्वारा रागी जत्थे का सिरोपा पहनाकर सम्मान भी किया गया। रात्रि 7 से 9 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया गया। उसके उपरांत फूलो की बरखा, अरदास व आरती की गई। सलूजा ने बताया कि बच्चों व बुजुर्गो की सहभागिता को देखकर कोरोना गाईड लाईन का विशेष ध्यान रखा गया। रात्रि में अरदास के पश्चात सभी ने विश्व में शांति व खुशहाली क लिए प्रार्थना कर सभी को बधाईयॉ व शुभकामनाए दी।

Related Post