Latest News

महिला सम्मान अभियान के अंतर्गत थाना रामपुरा के ग्राम चंचौर में कार्यक्रम संपन्न

फिरोज गौरी January 20, 2021, 8:36 pm Technology

रामपुरा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं मे जागरूकता के उद्देश्य से नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश के दिशा निर्देश एवं sdop मनासा संजीव मुले के मार्गदर्शन में एवं रामपुरा थाना प्रभारी रमेशचंद दांगी के कुशल नेतृत्व में सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किये गए महिला '' सम्मान'' विशेष अभियान 26 जनवरी तक चलाया जा रहा है! जिसमे महिलाओं के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कानूनो की जानकारी दी जा रही है। अभियान मे महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों, योन उत्‍पीडन, गुड टच बैड टच के बारे जानकारी दी एवं सुरक्षा के उपाय बतायें व मौजूदा दौर में महिलाऐं घर से लेकर कार्यस्‍थल तक किसी न किसी प्रकार से हिंसा की शिकार हो रही है। इसके पीछे शिक्षा, जागरूकता और सुरक्षा बड़ी वजह है, हमे शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक होना और हमें स्‍वयं जागरूक होकर दूसरी महिला साथी को भी जागरूक करना जरूरी है त‍भी हमारे साथ होने वाले अपराधों में कमी आयेंगी। जागरूकता के बावजूद अपराध होने पर तुरन्त डायल 100, 1098, 1090 तथा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी जाने के लिए समझाइश दी गई

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन से वरिष्ठ आरक्षक मनोज सिंह चौहान आरक्षक पंकज कुमावत महिला आरक्षक मानसी गुप्ता अभियान में उपस्थित रहे।

Related Post