Latest News

शक्तिनगर बघाना में पुताई करते हुए करंट लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत

Neemuch Headlines January 19, 2021, 5:08 pm Technology

नीमच। नीमच में बघाना की शक्ति नगर कॉलोनी में एक 29 वर्षीय युवक की पुताई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक असलम पिता एजाज शाह उम्र 29 वर्ष निवासी भगवानपुरा चौराहा नीमच भक्ति नगर कॉलोनी में पुताई के लिए गया हुआ था। इस दौरान 11 हजार केवी लाइन के संपर्क में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। आसपास कार्य करने वाले मजदूरो ने आनन-फानन में युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विवाहित होकर 3 छोटे-छोटे बच्चों का पिता भी है। एवं परिवार में कमाने वाला एकमात्र मुखिया था। युवक के दुःखद निधन से परिजनों पर वज्रपात हुआ है। आसपास की स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग भी की है।

Related Post