Latest News

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कल 19 जनवरी को अग्रोहा भवन नीमच में

Neemuch Headlines January 18, 2021, 4:58 pm Technology

आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह शिरकत करेंगे

नीमच। आम आदमी पार्टी का प्रमुख कार्यकर्ताओ का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे अग्रोहा भवन गोमाबाई अस्पताल के सामने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आगामी चुनावो के संदर्भा में कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान किया जावेंगा। सम्मेलन उपरांत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकार जगत से रूबरू होंगे। तत्पश्यात प्रमुख पदाधिकारियो से वन टू वन चर्चा की जावेंगी। आप के क्षेत्रीय संघठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल ने आप साथियो से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक साथीगण सम्मेलन में पधारकर अपने लाडले प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करे। उक्त जानकारी आप के कार्यालय प्रमुख लक्ष्मीनारायण तोतला ने दी। अधिक जानकारी के लिए लक्ष्मीनारायण तोतला ,कार्यालय प्रमुख ,"आप" 9424041135 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Post