Latest News

भाजपा की सरकार होने के बावजूद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता खुद न्याय के लिए उतरे सड़कों पर, क्या एक सीएमओ सरकार पर पड़ गया भारी- युवा नेता रवि दीवान

Neemuch Headlines January 16, 2021, 1:11 pm Technology

नीमच। जहां पूरे भारत में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदुओं की आस्था और विश्वास का एक नया उदय हुआ है संपूर्ण हिंदू वर्ग भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण में हर तरह से अपना योगदान देकर आगे आ रहे हैं। ऐसे में एक अजीब वाकया नीमच में देखने को मिला। जहां नीमच नगर पालिका के सीएमओ सीपी राय ने हिंदू भावनाओं को आहत करते हुए भगवान श्रीराम के लगे हुए फ्लेक्स बैनर बिना किसी सुचना के हटा दिए। इसपर भाजपा के विभिन्न संघठनो के पदाघिकारी और युवा सड़को पर उतर गए और नगर पालिका का घेराव कर लिया। साथ ही सीएमओ को हटाने की बात भी चली। आखिर भाजपा सरकार कहां कमजोर पड़ रही है। जहां नीमच शहर से लगाकर केंद्र तक भाजपा की सत्ता होते हुए भी नगरपालिका की एक सीएमओ ने इतना बड़ा साहस दिखा दिया और धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया। जिसके लिए न्याय को लेकर भाजपा के पूर्व नपा अध्यक्ष सहित कई युवा सड़कों पर उतर गए। आखिर सीएमओ ने इस प्रकार का साहस किसके आदेश पर दिखाया..? वही शहर में इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद भी आखिर जनप्रतिनिधि चुप क्यों है..? क्या नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही भाजपा में दरार दिख रही है। जो नपा के पूर्व अध्यक्ष के समर्थन में स्थानीय जनप्रतिनिधि सामने नहीं आये। उक्त बात कांग्रेस के युवा नेता रवि दीवान ने प्रमुखता से प्रेस नोट में उठाते हुए जिला प्रशासन से नगर पालिका सीएमओ सीपी राय के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर राय को तत्काल प्रभाव से हटाने की बात भी कही। युवा नेता अमन विनायका और रवि दीवान ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सत्ता में होने के बावजूद स्वयं के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना पड़े तो इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी, अगर स्वयं के कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा तो आम जनता के लिए किस प्रकार न्याय व्यवस्था कर पाएंगे।

Related Post