Latest News

नीमच नपा में हंगामा , श्रीराम मंदिर निर्माण संबंधी पोस्टर हटानेेे पर हुआ आक्रोश

Neemuch Headlines January 15, 2021, 7:41 pm Technology

नीमच। नगर पालिका मे उस समय जमकर हंगामा खड़ा हो गया, जब विश्व हिन्दु परिषद , बजरंग दल और युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों नपा कार्यालय का घेराव कर दिया।

राम मंदिर निर्माण संबंधी शहर में लगे होल्डिंग्स को नगरपालिकाा कर्मचारियों ने हटा कर कचरे की तरह ढेर कर दिया। क्यों की उनमें भगवान श्री राम के चित्र भी थे। जिससे युवा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। नगर पालिका ने स्वच्छता के नाम पर शहर में लगे होडिंग हटा दियें। जिसके बाद ये मामला गर्माया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नपा सीएमओ के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर नपा कार्यालय को बंद करके नारेबाजी करने लगे। उक्त विषय पर सीएमओ सीपी राय मैं फोन पर चर्चा में बताया कि कर्मचारियों ने गुरुवार को चित्र वाले होर्डिंग हटा दिए गए थे। जो पुनः लगाने को आश्वस्त कर दिया गया था। कुल मिलाकर एक नया विवाद का विषय और पैदा हो गया। हिंदू संगठनों का भी यही मानना है कि इस तरह की कार्रवाई अनजाने में भी नहीं करना चाहिए थी।

Related Post