Latest News

अहिरवार समाज संघ के स्थापना दिवस पर मृत्यु भोज बन्ध करने दहेज प्रथा एव नशा मुक्ति के लिए समाज जनों ने ली शपथ

विकास सुथार January 14, 2021, 9:52 pm Technology

नीमच। हरवार अहिरवार समाज संघ जिला नीमच के तत्वधान में अहिरवार समाज संघ का 21 वा स्थापना दिवस पर उद्देशिका एवं शपथ कार्यक्रम हरवार के संत गुरु रविदास मंदिर पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी धन्नालाल अहिरवार हरवार सरपंच किशनलाल अहिरवार एवं युवा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ शंभूलाल सीताराम अहिरवार अहिरवार उज्जैन संभाग के संयुक्त सचिव किशन अहिरवार मंदिर ट्रस्ट सदस्य शोभाराम अहिरवार ने गुरु रविदास की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पधारे हुए अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार ने उद्बोधन कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां थी पर अब धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं समाज विकास की ओर अग्रसर हैं समाज में हमें सब को मिलकर मृत्यु भोज दहेज प्रथा पूर्णता प्रतिबंध लगाना होगा तब कहीं जाकर समाज में जागृति आएगी पत्रकार किशन अहिरवार ने अपने उद्बोधन में कहा है कि समाज शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लाना होगी हम सबको मिलकर नशा मुक्ति के लिए अभियान भी चलाना होगा। बेटियों को पढ़ाना होगा और जो बालक बालिका है अच्छे अंको से उत्तरण होगी उन्हें अहिरवार समाज संघ के द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा । युवा संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ शंभूलाल अहिरवार ने कहा है कि समाज में जागृति आई हैं युवाओं को समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करना होगा शिक्षा के क्षेत्र में औद्योगिक अन्य व्यापारिक गतिविधियों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगी और आर्थिक स्थिति से समाज को व खुद को संपन्न बनाना होगा इस मौके पर हरवार सरपंच किशनलाल अहिरवार ने कहा है कि जल्द संत रविदास का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और समाज में एकजुटता के साथ सबको मिलकर समाज में कार्य करना होगा इस मौके गोपाल अहिरवार राधेश्याम अहिरवार पृथ्वीराज अहिरवार दशरथ अहिरवार रामबिलास अहिरवार राजू अहिरवार मांगीलाल अहिरवार राहुल अहिरवार निर्भयराम अहिरवार प्रेमचन्द्र अहिरवार पत्रकार हेमन्त अहिरवार नन्दलाल अहिरवार हरीश अहिरवार एवं गांव हरवार एव जीरन के अहिरवार समाज जन उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन नरेंद्र अहिरवार ने किया आभार बालमुकन्द अहिरवार ने माना।

Related Post