Latest News

नीमच कांग्रेस 15 जनवरी को कृषि कानूनों के खिलाफ 2 घंटे करेगी चक्काजाम, पूर्व सांसद सुश्री नटराजन रहेगी उपस्थित

Neemuch Headlines January 14, 2021, 8:28 pm Technology

दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले चक्काजाम में बडी संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसजन

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नेतृत्व में नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेसजन किसान आंदोलन के समर्थन में कल 15 जनवरी को भाटखेड़ा चोराहा पर दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक किसान कानूनों के विरोध में दो घंटे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दिन दो घंटे चक्काजाम किया जाएगा। इस संबंध में नीमच विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व पूर्व जावद जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि इन कानूनों से कृषि उत्पाद के बाजारों पर कार्पोरेट घरानों का कब्जा हो जाएगा और छोटे व्यापारियों का व्यापार और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी। नतीजतन, बड़े व्यापारी मनमानी करेंगे। पाटीदार ने कहा कि किसान विरोधी कृषि बिल किसानों के साथ अन्याय है यह काले कानून की तरह है इसे केन्द्र सरकार का किसानों के हित में वापिस लेना ही चाहिये। पाटीदार ने कहा कि नीमच जिले का किसान अनेक प्रकार की फसलें उगाता है, लेकिन अगर देश में कृषि कानून लागू हो गया तो किसानों की जमीनें अडानी और अंबानी की मेहरबानियों पर निर्भर हो जाएंगी। न तो उचित दाम मिलेगा और न ही सुनवाई होगी। पाटीदार ने कहा कि काॅग्रेस ने एमएसपी को कानूनी रूप देने के साथ तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की है। उन्होने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में किसानो के सम्मान में 15 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजेे से दो घंटे तक किसानों एवं कांग्रेसजनों द्वारा चक्काजाम किया जाएगा। सत्यनारायण पाटीदार ने किसान बंधुओे और कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठो, विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कांग्रेसजनो से आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाटखेडा चोराहा पहुंचकर किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित चक्काजाम में भाग लेकर किसानों की आवाज बने और काले कृषि कानून का विरोध करे किसानों के सम्मान में चक्काजाम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

Related Post