Latest News

जावद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया

हबीब राही December 28, 2020, 8:26 pm Technology

जावद। 28 दिसम्बर को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने सम्पुर्ण भारत के साथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपना 136 वां स्थापना दिवस मनाया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को ए.ओ. ह्यूम के द्वारा बाॅम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। अपने शुरूआती दिनों में कांग्रेस का दृष्टिकोण एक कुलीन वर्ग की संस्था का था। इसके शुरूआती सदस्य मुख्य रूप से बाॅम्बे और मद्रास प्रसीडेसी से लिए गए थे।

जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर ने कहा कि आज हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते है। देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते है। अहीर ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि ‘जनता के अधिकार कुचले जा रहे है। चारों और तानाशाही का आलम है। लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं आर तानाशाही का आलम है। लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। खेत-खलिहान पर हमला बोला जा रहा है और देश के अन्नदाताओ पर काले कानून थोपे जा रहे है।’ कांग्रेस नेता श्री अहीर ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता किसानो के साथ खड़ा है हमने और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने किसानो की आवाज सुनी है। दिल्ली में मोसम बहुत सर्द है और पुरा देश देख रहा है कि किसान दर्द में है आंदोलन के दोरान बहुत से किसानो ने अपने प्राण त्याग दिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी बात सुननी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा की कांग्रेस एक विचारधारा है और हमे गर्व से कहाना चाहिए की मैं कांग्रेसी हूं। कांग्रेस पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि सभी की विचारधाराओं ने मिल कर कांग्रेस बनी है। जो दुखी है पीडित है उनकी सेव के लिए बनी है कांग्रेस। कांग्रेस पार्टी का जब गठन हुए था तो कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी हमे गर्व है कि हमने अंग्रेजो को भगाने में जीत हासिल की। जिन महान आत्माओं ने आजादी की लड़ाई लड़ कर हमें अंग्रेजो से आजाद करवाया उन्हे फांशीष्टवाद लोग, भाजपा (जनसंघ) के लोगो ने गाली मार कर शहीद कर दिया। आज देश के यह हालात यह है कि नफरत के बीज बोए जा रहे है, भाई को भाई से लड़ावाया जा रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी सभी धर्म को सभी जातिवाद को एक साथ मिला कर चलती है। कांग्रेस पार्टी ने सभी को अपने अपने धर्मो को मानने की आजादी दी और प्रजातंत्र में सभी को अपनी अपनी बात कहने का हक दिया। जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है लोकतंत्र को दबाया जा रहा है किसानो की उनकी बात बोलने का हक नहीं दिया जा रहा है। जब देश आजाद हुआ था तब बाबा साहब ने ऐसे संविधान का निर्माण किया था की सभी अपनी अपनी बात कह सके। हमारे किसान भाई दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे है वो कह रहे है कि हमे काला कानून नहीं चाहिए फिर भी मोदी सरकार किसानो पर यह कानून जबरन लाद रही है और प्राईवेट कम्पनीयो को फायदा पहुचा रही है।

आज के इस शुभ अवसर पर सभी कार्यकताओं को यह संदेश देना चाहता हू कि हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुचाना है. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, कोमल भटेवरा, सिंगोली नगर अध्यक्ष जमील मेव, पुर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश धनगर, शोकिन नेता, भय्यु मंसुरी, विजेश पाराशर, पवन संघवी, मंगल तोतला ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पुर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश धनगर, नयागांव नगर अध्यक्ष कारूलाल विरवाल, सिंगोली नगर अध्यक्ष जमील मेव, भय्यू मंसुरी, बंटी मंसुरी नयागांव, पुर्व पार्षद गुलाबसिह राठौर नयागांव, पुर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, फजले नबी, शाकीर हुसैन, पवन संघवी, रमेश भानू टेलर, शाकिन धाकड़ नेता, विजेश पाराशर, रोशन बोहरा, प्रतापसिंह, राहुल अहीर, विपीन, हमीद नेता, कोमल भटेवरा, मोनू शुक्ला, पारस रेगर, खलील खान, आशिक हुसैन, सुधीर सेन, रियाजद्दीन लौहार, विजय नागदा, बाबूलाल माली, मंगल तोतला, हबीब राही, इमरान छिपा, अनवर हुसेन, पुरणसिंह आड़ा, विजेश पंडीत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश धनगर एवं आभार शाकिर हुसैन ने माना। उक्त जानकारी हबीब राही द्वारा दि गई।

Related Post