अहमदाबाद में 'दृश्यम', प्रेमी की मदद से पति को टुकड़े कर किचन में दफनाया, जब 14 माह बाद राज खुला तो।

Neemuch headlines November 6, 2025, 3:36 pm Technology

अहमदाबाद। पिछले कुछ समय से पतियों को मारने के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद से बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति को मौत के घाट उतार दिया। फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर अपने ही किचन में दफना दिया।

14 महीने तक किसी को भी इसकी खबर नहीं लगे। यहां तक कि मृतक के बच्चों को भी इस बात का पता नहीं था उनका पिता कहां गया। यह मामला बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' की याद दिलाता है। 3:34 मृतक समीर अंसारी (35) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और अहमदाबाद में राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस के अनुसार, समीर की पत्नी रूबी का इमरान वाघेला के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। समीर से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के लिए रूबी और इमरान ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के बाद रूबी महीनों तक उसी घर की रसोई में खाना बनाती रही, जिसके फर्श के नीचे उसके पति का शव दफन था। 14 महीने के बाद खुला राज : समीर अंसारी लगभग एक साल से लापता था। पत्नी रूबी ने पड़ोसियों को बताया था कि समीर कमाने के लिए दुबई गया है। कुछ समय बाद रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को संदेह होने लगा, क्योंकि समीर ने इतने लंबे समय तक किसी से भी संपर्क नहीं किया था।

करीब 14 महीने बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। सभी आरोपी हिरासत में: पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने रूबी के प्रेमी इमरान वाघेला को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया और दफनाने की जगह बताई। बाद में कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने रसोई का फर्श तोड़ा और वहां से मानव अवशेष (हड्डियां) बरामद किए। इन अवशेषों को डीएनए और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इमरान से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दो साथी जिनकी पहचान रहीम उर्फ साहिल सलीम शेख और मोहसिन उर्फ फैजू नज़ीर खान पठान के रूप में हुई है, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रूबी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post