नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए समर्पित संस्था इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच द्वारा वर्तमान अध्यक्ष सिम्मी सलूजा के निवास स्थान पर वार्षिक बैठक का आयोजन पीडीसी, सीसीसी, चेयरमैन संगीता जोशी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं ओलीवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने दिया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव अल्का श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नीमच सिटी के श्रीराम भक्त प्रभात फेरी मंडल में नियमित अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली 15 महिलाओं एवं 10 पुरूषों को क्लब पूर्व अध्यक्ष तृप्ति दुआ एवं मधु दुआ की ओर से 25 बरसाती भेंट किये गये। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी, अमरजीत छाबड़ा, संगीता गोयल, शारदा तौर, सीमा अरोरा, कुसुम कदम, शशि सोडानी, शोभा तोतला सहित बड़ी संख्या में सदस्याऐं एवं श्रीराम भक्त, प्रभात फेरी मंडल के सदस्य गण मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष हेमांगिनी त्रिवेदी ने किया आभार एडीटर नेहा गुप्ता ने माना।