वन विभाग ने 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Neemuch headlines July 16, 2026, 9:34 am Technology

मनासा वन विभाग की टीम ने गांव पडदा में बुधवार दोपहर खेत से एक विशाल अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। घटना से कुछ समय के लिए ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे गांव पडदा निवासी दिनेश पिता सत्यनारायण ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके खेत में एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलते ही उपवनमंडलाधिकारी मनासा दशरथ अखंड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी शाश्वत द्विवेदी के माध्यम से रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 फीट लंबे व करीब 25 किलो वजनी अजगर को सुरक्षित पकड़ा। वन विभाग की टीम ने पूरी तरह स्वस्थ अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। रेस्क्यू कार्य में ग्राम पडदा के जगदीश मकवाना, महेश पाटीदार, बीट प्रभारी मनासा एवं रावतपुरा तथा शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।

Related Post