मनासा। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा ने मुस्तैदी दिखाते हुए नकबजनी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4,00,000 (चार लाख) रुपये मूल्य का मश्रुका जब्त किया है।
जानकारी अनुसार फरियादी ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05.07.2026 को दोपहर 02 बजे से 03.30 बजे के मध्य फरियादी के घर का ताला तोडकर 20,000 रुपये नगदी व सोने चांदी कि रकमे चोरी कर ले गये। सुचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 348/2026 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी मनासा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम तुफान पिता लालुराम गुर्जर निवासी टामोटी थाना कुकडेश्वर का होना बताया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने उक्त मकान में नकबजनी (चोरी) की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के आभुषण किमती करीब 4,00,000 रुपये (चार लाख रुपये) आंकी गई है। जप्त किए गए सामान में शामिल हैं।