भोपाल। प्रदेश की नगरीय निकायों के अधिकारियों -कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियों व अन्य कर्मचारियों की विभिन्न माँगों का ज्ञापन आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग को सौपा जावेगा।
मुख्य माँगें एक सितंबर 2016 तक के कर्मचारियों का विनियमितिकरण, विनियमित कर्मियों का विभिन्न पदों पर नियमितिकरण, चुंगी क्षतिपूर्ति राशि से अघोषित कटौती, तहबाजारी चालू करने, त्रुटिपूर्ण सेवा भर्ती नियम, अनुकंपा अनुदान, न प्र.वि. द्वारा दिनांक 08-10-2025 को जारी पत्र के संबंध में, आउटर्सोस के स्थान पर संविदा नियुक्ति करने, निकायों में सीधी भर्ती के पूर्व मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदि । पूर्व में कई माँगों पर विचार विमर्श पश्चात् सहमति उपरांत भी आदेश जारी नहीं किये। आयुक्त द्वारा सभी माँगों पर सहमति व्यक्त कर शीघ्र आदेश जारी किये जाने का आश्वासन दिया । संगठन के प्रदेश-जिला इकाई पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिनांक 04-11-2025 को अपरान्ह 3.00बजे आयुक्त, नगरीय प्रशासन विभाग को दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश-जिला व इकाई अध्यक्ष सर्वश्री सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, संजय शुक्ला, शक्ति तिवारी, माजिद खांन, तौफिक खांन, प्रकाश राठौर, रामचरण कुशवाह, योगेश सिंह, तेजसिंह यादव, कपिल दुबे, बी.एस. मालवीय व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।