आगामी त्योहार को लेकर सिंगोली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई

प्रदीप जैन July 31, 2026, 9:52 pm Technology

सिंगोली। आगामी त्योहार को लेकर सिंगोली पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार को रात 7-30 बजे थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में शांति समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में चालिसवां मोहर्रम, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार पर निकलने वाली शाही सवारी, तिलस्वां महादेव से आने वाली कांवड़ यात्राओ को लेकर चर्चा की गई ओर सभी पर्व त्यौहार शांति ओर सोहार्द पूर्ण तरीके से मने इस पर चर्चा हुई। बैठक में थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन पार्षद राजेश भण्डारी जीवन बलाई नीसार पठान समाजसेवी प्रेमचंद जैन दिनेश जोशी अंजुमन कमेटी सदर रईश भाई पठान पूर्व सदर जमील मेव, पत्रकार आजाद निलगर मुकेश माहेश्वरी अतुल मेंहर राजेश कोठारी निखिल रजनाती सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Post