नीमच केंट पुलिस ने 01 किलो 445 ग्राम अफीम के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines July 31, 2026, 8:56 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमति हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम को 01 किलो 445 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहीत आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 30.07.2026 को उनि दिवान सिंह चौहान थाना नीमचकेंट को उनके विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि श्रवण कुमार पिता मुखराम निवासी फिरोजपुर पंजाब का अपने साथ अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर शोरूम चौराहे पर राजस्थान तरफ जाने वाली बस के इंतजार में खडा है। जो उनि दिवान सिंह द्वारा मुखबीर सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के नियमों का पालन कर आरोपी श्रवण कुमार पिता मुखराम माली, निवासी फिरोजपुर पंजाब हाल ओसिया, जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से कुल 01 किलो 445 ग्राम मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी श्रवण के विरूद्ध थाना नीमचकंेट पर अपराध क्रमांक 394/2026 धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना आरोपी श्रवण कुमार से जप्त अफीम के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि दिवान सिंह चौहान, प्रआर सुनील वर्मा, प्रआर उमेश चौहान, प्रआर अजय सिंह राणावत, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, आरक्षक कपील मीणा, आरक्षक सोनेन्द्र सिंह राठौर, आरक्षक मधुसुदन बैरागी, आरक्षक राहुल सोलंकी का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Related Post