Latest News

आयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 34 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Neemuch headlines July 31, 2026, 6:31 pm Technology

नीमच। आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय बमोरा द्वारा 30 जुलाई 2026 को ग्राम बमोरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संधिवात, चर्म रोग, श्वास, कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, रक्ताल्पता, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अर्श एवं अम्लपित्त सहित विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान आयुर्वेद आधारित दिनचर्या, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थितजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉ. तारेन्द्र सिंह सोनगरा एवं श्री कान सिंह राणावत ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में कुल 34 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।

Related Post