Latest News

सीआरपीएफ में संविधान दिवस का आयोजन

Neemuch Headlines November 26, 2020, 9:38 pm Technology

नीमच। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र, नीमच में भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। इसमें पुलिस उप महानिरीक्षक आर.एस. रावत, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नीमच ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए बताया की भारत का सर्वोच्च विधान है, जिसे संविधान निर्मात्री सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा बेहतरीन एवं सबसे शक्तिशाली संविधान को पूर्ण कर 26 नवंबर 1949 को महामहिम तत्कालिन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसी कारण 26 नवम्बर के दिन को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, भारतीय संविधान को विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान माना जाता है। भारतीय संविधान में वर्तमान समय में 395 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और इन्हे 25 भागों में विभाजित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक आर. एस. रावत ने भारत के संविधान की उद्देशिका को पढ़कर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मनोज कुमार, कमाण्डेंट, अभय सिंह भाटी, उप. कमा. एवं वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related Post