Latest News

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, XUV 300 से 156.5 किलो डोडाचूरा जब्त।

Neemuch headlines April 20, 2026, 6:45 pm Technology

मंदसौर। नारायणगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से महिंद्रा XUV 300 कार में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने वाहन से कुल 156.5 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत 2,34,750 रुपए आंकी गई है, बरामद किया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंदसौर  विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  तेज सिंह बघेल एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि भारत भावर के नेतृत्व में दिनांक 19-20 अप्रैल 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। जय वीर हनुमान मंदिर मंदसौर-सांवरा रोड काचरिया कदमाला चौपाटी के पास पुलिस टीम ने आरोपी सुखदेव पिता किशनाराम विश्नोई (उम्र 29 वर्ष), निवासी रामदेव नगर गुजरवास, थाना बानाड़, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से महिंद्रा XUV 300 कार (क्रमांक MP18CA8642) में रखे 08 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 156.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जप्त सामग्री - 156.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (कीमत 2,34,750 रुपए)। महिंद्रा XUV 300 कार (क्रमांक MP18CA8642, कीमत 5,00,000 रुपए) एक रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 5,000 रुपए) वाहन रजिस्ट्रेशन MH12VZ3485 की दो नंबर प्लेट पुलिस टीम उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post