Latest News

नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह।

Neemuch headlines April 19, 2026, 5:38 pm Technology

सरवानिया महाराज ।शहर के सदर बाजार स्थित प्राचीन श्री चारभुजा मंदिर से भगवान शालिग्राम श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात 21 अप्रैल 2026 को पारंपरिक धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बारात नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बांगरेड़ गांव पहुंचेगी। बांगरेड़ में श्री मुरलीधर शर्मा के निवास पर उनकी पुत्री वन्द्रादेवी (तुलसी माता) के साथ भगवान श्री चारभुजा नाथ का तुलसी विवाह वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा पिछले एक माह से लगातार बैठकों के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि आयोजन सुव्यवस्थित, भव्य और ऐतिहासिक बने। इसी क्रम मैं 18 अप्रैल को भगवान श्री चारभुजा नाथ का चाक विधिवत रूप से नोता गया। चाक की सर्वाधिक बोली अनिल राठौर द्वारा लगाई गई, जिसके बाद उनके परिवार ने परंपरा अनुसार चाक नोतने की रस्म निभाई। कार्यक्रम में सैकड़ों माताएं-बहनें भी शामिल हुईं और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में भक्तजन इस भव्य बारात एवं तुलसी विवाह के साक्षी बनने के लिए उत्सुक हैं। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Post