नीमच। जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है, जहां ग्राम खजूरी की होनहार छात्रा डिंपल धनगर ने 8वीं बोर्ड परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। डिंपल, राजेश धनगर की पुत्री हैं और उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डिंपल की इस शानदार सफलता पर समाजजन, शिक्षक और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। परिजनों ने बताया कि डिंपल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और आगे भी वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हैं। इस उपलब्धि ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि नीमच जिले का भी गौरव बढ़ाया है।