Latest News

गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे सकोरे, रिटायर्ड मास्टर ने भेंट की 500 लीटर की टंकी, श्री रामचरितमानस सेवा समिति की पहल, तीन गांवों में चला अभियान

Neemuch headlines April 20, 2026, 6:55 pm Technology

नीमच । भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मनासा तहसील कि ग्राम पंचायत बरडिया कैंट में श्री रामचरितमानस सेवा समिति आगे आई है। समिति ने बरडिया, सारसी और भोपाली गांव में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे वितरित किए।

रिटायर्ड मास्टर ने दी 500 लीटर की टंकी कार्यक्रम में गांव बरडिया के रिटायर्ड मास्टर बाबू दास बैरागी ने पक्षियों के लिए 500 लीटर क्षमता की पानी की टंकी भेंट की। समिति सदस्यों ने बताया कि गर्मी बढ़ने से पक्षियों को पानी नहीं मिल पाता, इसलिए यह पहल की गई। ग्रामीणों से भी घरों की छत पर सकोरे रखने की अपील की गई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिलीप कुमार धनगर, पत्रकार प्रभुलाल सियार, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभु लाल धनगर, पटेल मुन्ना सिंह चंद्रावत, समाजसेवी अमृतलाल मंडवारिया, पुजारी अमृतराम रावत, ग्राम कोटवार ओमप्रकाश सेन, राकेश शर्मा, किशोर सियार, सोनू बैरागी सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Post