नीमच। जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह एक दुर्घटना सामने आई जहा सुबह लागभग 7:00 बजे एक व्यक्ति 2 महिलाओ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।
तभी नीलगाय अचानक सामने आ गई जिसकी वजह से नीलगाय से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुंडलिया से नीचे बाक्यखेड़ा के पास की बताई जा रही है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति का नाम जोर सिंह बंजारा जो कि रावली कुड़ी का बताया जा रहा है।
इस दुर्घटना में एक लड़की ज्यादा गंभीर घायल हुई है हालांकि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें चिकित्सालय भेजा गया है।