Latest News

आज ही के दिन ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया था जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch Headlines April 21, 2026, 9:30 am Technology

21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1977 - मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।

2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।

2003 - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।

2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।

2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ। भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।

21 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति :-

1891 - जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।

1944 - एन. गोपालस्वामी - भारत के 15वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

1924 - कर्णी सिंह - भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।

1926 - महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख हैं।

1910 - सदाशिव त्रिपाठी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।

1895 - गबर सिंह नेगी - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।

1864 - मैक्स वेबर - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।

21 अप्रैल को हुए निधन :-

1938 - मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर

2013 - शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ)

2015 - जानकी बल्लभ पटनायक - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

21 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :-

भारतीय सिविल सेवा दिवस।

Related Post