Latest News

कलेक्टर एवं एसपी पहुचे सिंगोली, उज्जवल भारत अभियान ने किया स्वागत अभिनन्दन

प्रदीप जैन October 14, 2020, 8:14 pm Technology

सिंगोली। बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे एंव जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रायॅ का सिंगोली नगर आगमन हुआ।

कोविड 19 के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं देखने पधारे जिला अधिकारियों का सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के पदाधिकारी प्रदीप जैन के नेतृत्व में स्थानीय विश्राम गृह पर तहसील अध्यक्ष प्रकाश कछाला महासचिव महेन्द्र सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष कमल भण्डारी वरिष्ठ सदस्य संजय गांधी ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया।

ज्ञात रहे कोरोना महामारी के इस विषम काल में दोनो ही जिला अधिकारियों ने जिस जांबाजी से जिले का नेतृत्व किया उसका कोई जवाब नहीं दोनो ही अधिकारियों ने बड़ी सुजबुझ के साथ जिले को सुरक्षित रखने का प्रयास किया।

Related Post