Latest News

सिंगोली में उज्जवल भारत अभियान के स्थापना दिवस पर कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

Neemuch Headlines October 12, 2020, 9:52 am Technology

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन के हाथों मरीजों में हुआ फलों का वितरण

सिंगोली। तहसील मुख्यालय पर आज उज्जवल भारत अभियान के स्थापना दिवस के मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन की उपस्थिति में जहां कोरोना संक्रमण काल में सेवा देने वालों का सम्मान हुआ, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती मरीजों में फलों का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जवल भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर की वह संस्था है, जिसका उद्देश्य मानव सेवा और गौरक्षा के साथ ही राष्ट्रीय कार्यों में सेवक के रूप में अपनी भूमिका अदा करना है।

स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने स्वच्छ भारत, शिक्षित भारत का लक्ष्य लेकर आज ही के दिन 11 अक्टूबर 2017 को दिल्ली में संस्था की स्थापन की थी।

स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए है।

सिंगोली निवासी प्रदीप जैन को इसी साल संस्था का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री देव स्वरूपानंद जी महाराज की मंशा अनुसार प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन के निर्देश पर संस्था के सदस्यों द्वारा प्रदेश भर में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सिंगोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन की उपस्थिति में कोरोना संक्रमण काल में सेवा देने वाले चिकित्सा कर्मियों सहित राजस्व, पुलिस और नगर निकाय कर्मचारियों के साथ ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकेश धाकड़, थानाधिकारी आनन्दसिंह आजाद, डॉ. दीपक साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शोभागमल नागौरी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता उज्जवल भारत अभियान के तहसील अध्यक्ष प्रकाश कछाला प्रवक्ता नीरज गांधी कोषाध्यक्ष कमल भण्डारी जिला सचिव शिव सोनी जिला कार्यकारणी सदस्य बाबु गुर्जर आदि मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन हरीश शर्मा ने किया जबकि आभार महेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।

Related Post