Latest News

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता 1 वर्ष से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जिला पुलिस अधीक्षक ने रखा था 10 हजार का इनाम

एम डी मंसुरी October 10, 2020, 8:47 pm Technology

 सिंगोली! पुलिस ने एक वर्ष से फरार दुष्कर्म के आरोपी और फोरुलाल बलाई निवासी किशनपुरा को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा है।

आरोपी के खिलाफ सिंगोली थाने पर पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की अन्य धाराओं में मामला दर्ज था।

फरारी के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने नीमच ने आरोपी पर दस हजार रुपयो का इनाम घोषित किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फोरुलाल उर्फ बदरी पिता छोगालाल बलाई उम्र 26 साल, एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था।

आरोपी के खिलाफ सिंगोली थाने पर अपराध क्रमांक 118/2019 पर भा.द.वि. की धारा 363, 366, 368, 376, 342 एवं 3(क) /4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा दस हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था।

मामले की विवेचना कर रहे थाना अधिकारी आनंद सिंह आजाद को 9 अक्टूबर 2020 सायं आरोपी के मामले में सूचना प्राप्त हुई। वे तुरंत ही एएसआई के.पी. सिंह और आरक्षक चेतन सिंह तोमर को साथ लेकर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम उमर बस स्टैंड पहुंचे जहां उक्त आरोपी को धर दबोचा। बाद में आरोपी को पकड़ कर सिंगोली थाने पर लाया गया।

थानाधिकारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Post