Latest News

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग का संयुक्त शिविर का आयोजन संपन्न

neemuch headlines October 10, 2020, 3:11 pm Technology

महिलाए अपने अधिकारों के लिए जागरूक बने सशक्त बने-श्री हर्दयेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधिश

नीमच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को नगर परिषद सरवानिया महाराज के सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता से महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर विशेष महिला विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के अध्यक्ष हर्दयेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधिश, सचिव संजय कुमार जैन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश , विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार श्रीवास्तव, विधिक प्राधिकरण के  जावद अध्यक्ष नितिराज सिंह सिसोदिया (ADJ) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड, विजय जोशी मंचासीन थे!

इस दोरान व्यवस्था में रामपाल सिंह राठोर चोकी प्रभारी और प्रभारी सीएमओ ब्रजमोहन वैष्णव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की अधिकारियों सहित परियोजना पर्यवेक्षिकाएं, आशा कार्यकर्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष हर्दयेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधिक जागरूकता से ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है और सशक्त महिला से समाज में जागृति आती है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से महिलाओं के लिए सरवानिया महाराज में यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राय: यह देखा गया है कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते आवाज नहीं उठा पाती, इसी के चलते वह कई परेशानियों का सामना करती है। ऐसे में विधिक सेवा संस्था उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करती है।

सचिव संजय जैन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नीमच द्वारा महिलाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, विवाह की आयु, बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधिक सहायता के महत्व को समझाते हुए बताया कि महिलाएं कानूनों के प्रति जागरूक होगी, तब ही अपने हितों एवं अधिकारों का उपयोग भली-भांति कर सकेगी।

जावद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. विजय जोशी ने कहा की जानकारी के आभाव में महिलाये भटक जाती है घरेलु हिंसा के मामलो में महिलाओ को प्रमुखता से आवाज़ उठानी चाहिए! शिविर के अंत में आभार जावद न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सोनू जैन ने माना!

Related Post