Latest News

कुकड़ेश्वर पुलिस की सफलता अलग-अलग मामलों में स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Neemuch Headlines October 9, 2020, 8:23 pm Technology

कुकड़ेश्वर। अधीक्षक मनोज कुमार राय, अति. पुलिस अधीक्षक एस.एस कनेश के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थाई वारंटी नंदलाल पिता बगदीराम भील उम्र 30 साल निवासी टामेटी को प्रकरण क्रमांक 966/17 के अंतर्गत 323, 294, 506 IPC में 3 वर्षो से फरार चल रहा था।

वही एक अन्य मामले में 6 वर्षो से स्थायी वारंटी मदनलाल पिता शंकरलाल भाट उम्र 45 वर्ष निवासी गोलावादा जिला धार को प्रकरण क्रमांक 1087/14 भादवि धारा 279, 337, 338 IPC में फरार था उसे गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नीलेश सोलंकी, आर.विशाल गंगवाल, आर. भूरसिंह डोडियार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post