आशा शर्मा नमो ग्रुप जिला प्रभारी महिला मोर्चा नीमच व रिंकू पंवार जिला सह प्रभारी नियुक्त।

Neemuch Headlines October 9, 2020, 6:50 pm Technology

नीमच। नमो ग्रुप फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रियंका माहेश्वरी ने प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, प्रदेश मंत्री पं मनीष जोशी की सहमति से नीमच जिले में टीम को मजबूती हेतु श्रीमति आशा शर्मा को जिला प्रभारी महिला मोर्चा नीमच व श्रीमति रिंकू पंवार को जिला सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

नमो ग्रुप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका माहेश्वरी ने जानकारी देते हुवे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के नेतृत्व में नीमच जिले के प्रत्येक ग्राम व वार्डो में कार्यकारणी गठित की जा रही है संगठन में मजबूती व सामाजिक श्रेत्र में गति लाने हेतु संगठन में दमदार गठन किया जा रहा है। श्रीमति आशा शर्मा व रिंकू पंवार के नीमच जिले में प्रभार मिलने पर सभी ईष्ट मित्रों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Related Post