Latest News

राष्ट्रीय परशुराम सेना का विस्तार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, व शर्मा बने तह अध्यक्ष

नरेंद्र कुशवाह October 9, 2020, 6:11 pm Technology

 मनासा। राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला अध्यक्ष शिवम् राजपुरोहित ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा प्रदेश संयोजक पंडित जितेंद्र व्यास की सहमति से जिला उपाध्यक्ष के पद पर सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभाने वाले भागवत आचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय नरसिंह मंदिर मनासा को नियुक्त किया है साथ ही सुनील शर्मा को परशुराम सेना के मनासा तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है

राष्ट्रीय संगठन प्रदेश संगठन सहित राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने पंडित गोविंद उपाध्याय एवं सुनील शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं संगठन ने विश्वास जताया कि आप संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करेंगे।

Related Post